फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार में छापा, दो किशोरी कराई मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

कोठा संचालिका समेत दो गिरफ्तार
मेरठ। देहली गेट पुलिस ने मंगलवार को एक संस्था की शिकायत पर कबाड़ी बाजार में छापा मारकर राजस्थान की दो किशोरियों को मुक्त करा लिया। पुलिस ने कोठा संचालिका और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
संकल्प संस्था की अध्यक्ष अतुल शर्मा ने मंगलवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह से बताया कि कबाड़ी बाजार में एक कोठे पर किशोरियों को लाया गया है। एसपी सिटी के निर्देश पर एसओ देहली गेट विजय कुमार ने उस कोठे पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान दो किशोरियों को बरामद कर लिया। कोठरी में छिपकर बचने का प्रयास कर रहे एक युवक को भी पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। कुछ कोठा संचालकों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर चर्चा में आया राजस्थान
कुछ दिन पहले भी संकल्प संस्था की शिकायत पर पुलिस ने कबाड़ी बाजार के एक अन्य कोठे पर छापा मारकर राजस्थाना से लाईं गईं दो किशोरियों को बंधनमुक्त कराया था। मंगलवार को भी बरामद दो किशोरियां राजस्थान की बताईं गईं। एसओ देहली गेट के अनुसार पुलिस की ओर से कोठा संचालिका और मौके से पकड़े गये युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बुधवार को दोनों किशोरियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस किशोरियों के परिजनों से संपर्क कर रही है। फिलहाल दोनों किशोरियों को महिला थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें