फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एटीएम बूथ में एक शातिर युवक ने व्यापारी के पुत्र से डेबिट कार्ड बदलकर चालीस हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

पीड़ित नितिन पुत्र विपिन कंसल निवासी प्रीत विहार ने मेडिकल थाने पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह बैंक कालोनी के सामने एटीएम गया था। जहां रुपये निकालने में परेशानी होने पर एक युवक ने मदद करने के बहाने उसका कार्ड बदल लिया था। वह रुपये निकालकर घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया तो उसके होश उड़ गए। वह एटीएम पी पहुंचा तो वह खराब पड़ा था।
विज्ञापन

बाद में व्यापारी विपिन कंसल व भाजपा नेता हर्ष गोयल नौचंदी थाने पहुंचे। हर्ष गोयल ने कहा कि पांच मई को विपिन कंसल से चिट्ठी में कारतूस भेजकर रंगदारी मांगी गई थी, जिसका पुलिस आज तक खुलासा नही कर पाई है। अब बेटे के साथ ठगी हो गयी। हर्ष गोयल ने कहा कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा करे। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि एटीएम की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी युवक को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें