पुलिस ने अवैध शराब बेचते धरा
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को जयभीमनगर कपड़ा फैक्ट्री के पास एक स्कूटी सवार को अरूणाचल प्रदेश मार्का की शराब बेचते हुए धर दबोचा। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि एक बाइक सवार युवक को चेकिंग के दौरान रोका गया तो उसके पायदान पर कट्टों में अवैध शराब रखी हुई थी। टीम ने रोमियो नाम की अवैध शराब को बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया और थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जयभीमनगर निवासी संतोष गुप्ता पुत्र बजरंगी लाल गुप्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।