युवक को लूटा, दाढ़ी काटने पर तनाव
मेरठ। मेडिकल इलाके में मंगलवार रात सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की साजिश की गई। एक युवक से पहले लूट की और फिर उसकी दाढ़ी काट दी। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थाने के पास फरमान परिवार के साथ रहता है। मंगलवार रात फरमान बाइक लेने के लिए मेडिकल कॉलेज के पास गया था। आरोप कि बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट कर फरमान से 15 सौ रुपये छीन लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने फरमान की दाढ़ी काट दी। करीब आधे घंटे बाद जानकारी पर फरमान के दोस्त मौके पर पहुंचे।
जानकारी पर एसओ मेडिकल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरमान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देने में लगी है। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि यह वारदात उन्माद फैलाने की साजिश के तहत की गई है। मामला सांप्रदायिक तूल पकड़ सकता था। लेकिन उससे पहले ही काबू में कर लिया गया।
खास बातें:
सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की साजिश, केस दर्ज