फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से फिर बच्चे का शव गायब, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र से फिर बच्चे का शव गायब, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। शहर में तांत्रिक क्रियाओं के चलते कब्र से बच्चों के शव निकाले जा रहे हैं। मंगलवार को बच्चे के शव की दुर्दशा का मामला ठंडा नहीं हुआ कि बुधवार को फिर एक कब्र से बच्चे का शव गायब मिला। आरोप है कि कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले का रिश्तेदार तांत्रिक है। अंदेशा है कि तंत्र-मंत्र के चलते कब्र से बच्चों के शव निकाले जा रहे हैं। तांत्रिक की तलाश में दबिश दी रही है।
लिसाड़ी गेट चौराहे के पास मिनी कब्रिस्तान से मंगलवार को ढाई साल के बच्चे का शव निकाला गया था। उसका एक हाथ और पैर गायब था। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। बुधवार को सोहराब गेट निवासी शाहिद ने अपने दो माह के बच्चे साज का शव कब्र से गायब होने का अंदेशा जता दिया। आदर्श सेवा समिति के अनस चौधरी के नेतृत्व में शाहिद व उसके मोहल्ले के लोग एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे। एसएसपी ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को कब्रिस्तान जाकर जांच करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर के साथ लोग कब्रिस्तान गए और कब्र खोदी। जिसमें साज का शव गायब मिला। शव लोगों ने ढूंढा। लेकिन कोई पता नहीं लगा। उसके बाद पुलिस के सामने लोगों ने दूसरे बच्चे की कब्र खोद दी। हालांकि उसमें शव मिल गया।
विज्ञापन

बताओ, कहां है साज का शव
लोगों ने कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले हसीन को पकड़ लिया। लोगों ने हसीन से पूछा कि बताओ कब्र से बच्चों के शव कहां गायब हो रहे हैं। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस ने हसीन को थाने भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि हसीन का एक रिश्तेदार तांत्रिक है, जो परिवार समेत गायब हो गया।
एसएसपी के पास पहुंचा मामला
मासूम साज का शव कब्र से निकालने के मामले को लेकर लोगों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने एसएसपी से कहा कि शहर में तंत्र मंत्र के चलते कब्र से बच्चों के शव निकाले जा रहे हैं। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में काफी संख्या में तांत्रिक हैं, जो ऐसी घिनौनी हरकतें कर सकते हैं। इन तांत्रिकों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। एसएसपी ने उनके खिलाफ तहरीर मांगी। शाहिद ने थाने पर तहरीर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने कई तांत्रिकों की तलाश में दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा।
कब्र खोदने की नहीं ली परमीशन
लोगों ने कब्र खोदने की प्रशासन से परमीशन तक लेना मुनासिब नहीं समझा। जबकि नियमानुसार परमीशन लेकर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में कब्र खोदी जाती है। उसके बाद शव निकाला जाता है। लेकिन बुधवार को दो कब्र खोदी गईं। जिसमें एक में शव गायब मिला तो दूसरी में मिल गया। हालांकि लोगोें ने पुलिस की मौजूदगी में यह कब्र खोदने की बात कही है।
विज्ञापन

तांत्रिकों ने किया बदनाम
लिसाड़ी गेट के तांत्रिकों ने कई राज्यों में मेरठ की बदनामी करा रखी है। यहां के कई तांत्रिक हत्या, रेप, डकैती, लूट, ठगी जैसे संगीन केसों में नामजद हो चुके हैं। आए दिन लिसाड़ी गेट में बाहरी राज्यों की पुलिस तांत्रिकों की तलाश में दबिश देती रहती है। वहीं, शहर के कई कब्रिस्तानों से पहले भी बच्चों के शव निकाले जाने के मामले सामने आ चुके हैं।

खास बातें:
कब्रिस्तान की रखवाली करने वाले के रिश्तेदार पर शक
लोगों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा, रिपोर्ट दर्ज कराई
मंगलवार को भी कब्र से एक बच्चे का शव निकाला था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें