फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ को बातों में लगाया, ले उड़ीं तीन लाख की लोंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर स्थित ज्वैलरी शॉप पर बुरका पहनकर पहुंचीं पांच महिलाओं ने सोने के रेट पूछने के बहाने करीब तीन लाख रुपये की सोने की लोंग से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने वालीं महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।
विज्ञापन

मूल रूप से फलावदा के महलका गांव निवासी सुरेश चंद पुत्र सुंदरलाल वर्मा परिवार के साथ गंगानगर डी ब्लॉक में रहते हैं। उनकी गंगानगर-कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड मार्ग पर श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। सुरेश चंद के मुताबिक रविवार शाम करीब 6:30 बजे वे दुकान पर आई ब्लॉक गंगानगर निवासी तीन महिलाओं को कुंडल दिखा रहे थे। इसी बीच पांच महिलाएं दुकान के अंदर घुसीं। जिसमें तीन महिलाओं ने बुर्का पहन रखा था जबकि दो ने मुंह पर दुपट्टा बांधा हुआ था। जो दुकान की बाहरी तरफ खड़ी हो गईं।
सुरेश के मुताबिक आई ब्लॉक वाली महिलाएं सामान लेकर निकलीं तो बाहर की ओर खड़ी दोनों महिलाओं ने उनसे सामान के रेट पता करते हुए बातों में उलझा लिया। इस बीच अंदर खड़ी महिलाओं ने मौका पाकर सोने की लोंग से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। करीब दस मिनट के भीतर पांचों महिलाएं बिना कुछ सामान लिए चली गईं। जब सभी डिब्बे देखे तो घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद मिला। पीड़ित ने गंगानगर थाने में पांच अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। एसओ गंगानगर ओमवीर गुप्ता के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बुर्का पहने महिलाएं सामान निकालती हुई दिखाई दे रहीं हैं। फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- गंगानगर में सराफ की दुकान पर बुर्के में पहुंची थीं पांच महिलाएं
- सोने की लोंग से भरा डिब्बा किया चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें