फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दो के मददगारों के करीबी एसटीएफ के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के मददगारों के कई करीबी एसटीएफ के रडार पर हैं। इन करीबियों में तीन सफेदपोशों के नाम सामने आए हैं। जिनको बचाने के लिए सत्ताधारी नेता पुलिस अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। वहीं, पुलिस की एक टीम फर्रुखाबाद जेल में बद्दो से मुलाकात करने वालों की कुंडली खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन

28 मार्च को कुख्यात बदन सिंह बद्दो दिल्ली रोड पर मुकुट महल होटल से फर्रुखाबाद पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस स्कूल संचालक, फाइनेंसर और व्यापारी समेत 14 लोगों को जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद बद्दो का सुराग नहीं लगा। बददो की फरारी में शामिल उसके साथियों की प्लानिंग की पुलिस ने जानकारी जुटा ली। लेकिन बददो को बरामद करने में कामयाबी नहीं मिली।
बद्दो पर ढाई लाख का इनाम होने के चलते एसटीएफ भी उसकी तलाश में लगी है। पुलिस का मानना है कि बद्दो शातिर अपराधी है। फरारी में मददगारों के करीबियों से भी बद्दो का कनेक्शन है। इसकी जानकारी लगने के बाद एसटीएफ ने मददगारों के करीबियों को निशाना बनाया है। पुलिस कहती है कि कई करीबियों के नाम सामने आए हैं, जिनको बचाने के लिए सत्ताधारी नेता पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि पुलिस ने बद्दो से जुड़े सभी आरोपियों को जेल भेजने की बात कहीं है।
विज्ञापन

जेल में कुंडली खंगाली
बद्दो दो साल से जेल में बंद था। बद्दो से कौन-कौन मिलने के लिए जेल में गया, इसकी कुंडली भी पुलिस खंगाल रही है। वहीं, फरारी कराने वाले मददगारों से मिलने वालों का डाटा भी पुलिस ने जुटाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कहीं है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस ने कई लोगों को निशाना बनाया हुआ है। बद्दो की फरारी में मदद करने वाले और उसके करीबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें