ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
होडल। डकोरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। होडल जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि डकोरा फाटक के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया तथा पहचान कराने का प्रयास किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।