फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे नाव चालक का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व हस्तिनापुर के खेड़ी कला गांव के पास डूब गया था सोनू
गोताखोरों ने मखदूमपुर पैंटून पुल के समीप नदी से बरामद किया शव
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। पांच दिन पूर्व यात्रियों को गंगा पार कराने के दौरान डूबे युवक का शव रविवार दोपहर मखदूमपुर पैंटून पुल के समीप नदी में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंगा एवं सोती नदी के बीच बसे गांव खेड़ी कलां निवासी खड़कू उर्फ सोनू गंगा में वर्षों से नाव चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। सोनू पांच दिन पूर्व यात्रियों को गंगा पार ले जा रहा था। इसी दौरान बीच गंगा में सोनू अचानक संतुलन बिगड़ जाने पर गिर गया। यात्रियों ने किसी तरह ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस, पीएसी एवं ग्रामीण लगातार सोनू को ढूंढने में जुटे थे। वहीं, रविवार दोपहर सोनू का शव मखदूमपुर पैंटून पुल के समीप गंगा से बरामद किया। जानकारी पाकर परिजन एवं अन्य ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण अमर सिंह, ताराचंद, चंद्रमल, भीकम, चंद्र, मलखान समेत दर्जनों ग्रामीण मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें