फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का फोटो और कारतूस भेजकर 4 लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट में एक ठेकेदार को जेल से लिफाफे में ठेकेदार के बेटे का फोटो और कारतूस भेजकर चार लाख की रंगदारी मांगी गई है। ठेकेदार ने लिसाड़ी गेट थाने पर रंगदारी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किदवई नगर निवासी मो. आसिफ पुत्र बशीर कारपेंटर के साथ ठेकेदार भी है। 17 जुलाई की रात उसके घर में खिड़की से किसी ने लिफाफा फेंक दिया। 18 जुलाई की सुबह आसिफ ने लिफाफा खोला तो उसके होश उड़ गए। लिफाफे में एक पत्र पर आसिफ के दस साल के बेटे का फोटो और साथ में 315 बोर का कारतूस था। लिफाफे पर भेजने का पता जेल लिखा था।
हाथ में लिखे इस पत्र में बदमाश ने आसिफ से कहा कि ईद मन गई और अब बकरीद भी आ रही है। जिसमें जेल से बाहर उसके लड़कों के लिए चार लाख रुपये का इंतजाम का लो। पत्र में धमकी देने के साथ कहा गया कि पैसों का इंतजाम कर 18 तारीख को अपने घर के बाहर जीरो वाट का दुधिया बल्ब लगाकर जलाने को कहा गया। कहा कि फिर हम सिग्नल देंगे कि पैसा कब और कहां देना है। हम फोन करके बता देंगे।
विज्ञापन

कोई नजदीकी है
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार माना जा रहा है कि यह पत्र किसी नजदीकी ने लिखा है। लेख भी साफ है और सादे कागज पर लिखा है। यह शरारत भी हो सकती है। पुलिस जल्द केस वर्कआउट कर लेगी। गौरतलब है कि पत्र में कारतूस भेजकर रंगदारी मांगने की तीन माह में यह दूसरी घटना है। किठौर के एक व्यापारी से भी तीन माह पहले पत्र में कारतूस भेजकर रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


खास बातें:
लिसाड़ी गेट में ठेकेदार के घर लिफाफा भेजकर मांगे चार लाख रुपये
लिफाफे में ठेकेदार के दस साल के बेटे का फोटो के साथ भेजा कारतूस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें