फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दुष्कर्म करने में नाकाम रहने पर एक युवती की दूसरे समुदाय के युवक ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। युवती को करीब एक घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वहां से छूटकर भागी युवती ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती शादी समारोह में सजावट का काम करती है। युवती का आरोप है कि लिसाड़ी गेट निवासी युवक ने शनिवार को उसे कॉल कर शादी समारोह में सजावट का काम होने की बात कही थी। वह रविवार सुबह दस बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बताए गए घर पर पहुंची। आरोप है कि युवक ने उसे घर में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। अपने भाई और एक महिला की मदद से उसकी वीडियो बना ली और मारपीट कर मोबाइल फोन, चेन, अंगूठी और छह हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई।
युवती के अनुसार वह किसी तरह घर से निकलकर भागी तो रास्ते में मिली लिसाड़ी गेट थाने की फैंटम पुलिस को पूरा मामला बताया। उसके बाद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
ब्रह्मपुरी निवासी युवती करती है शादियों में सजावट का काम
दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, कार्रवाई के लिए थाने में हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें