मेरठ। मेडिकल क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर और देवर पर छेड़छाड़, बंधक बनाकर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल थाने में हंगामा कर दिया। एसओ मेडिकल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।