फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सीओ और उसके परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साकेत में रिटायर्ड सीओ और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला हो गया। रिटायर्ड सीओ ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि रिटायर्ड सीओ कृपाल सिंह के बेटे अनुज की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। उनकी विधवा पुत्रवधू किरन भी दो बच्चों के साथ सास-ससुर के साथ रहती है। आरोप है कि साकेत में रहने वाला तेजेंद्र उर्फ शेरू 23 मई को अपने दोस्त बिट्टू के साथ उनके घर पर आया। गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

विरोध करने पर कृपाल सिंह की पत्नी सुमित्रा के साथ भी हाथापाई कर दी। इस वारदात के दौरान कृपाल सिंह का दामाद भी घर पर मौजूद था। दोनों आरोपियों ने लाइसेंसी पिस्टल लहराते हुए धमकी दी कि अगर उनके सामने कोई बोलेगा तो उसे गोली मार देंगे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अनुसार कृपाल सिंह के परिवार की एक महिला से आरोपी शेरू की दोस्ती है। जिसको लेकर दोनों में कई बार विवाद हुआ। शिकायत के आधार पर तेजेंद्र उर्फ शेरू और बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


खास बातें:
साकेत का मामला, दो युवकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें