फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को मारकर युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र के प्रवेश विहार में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात हो गई। प्रेमिका को मारकर प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह दोनों शव देखकर मकान मालकिन के होश उड़ गए। प्रेमी युगल ने मौत को क्यों गले लगाया, इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

जानी थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर धोनी गांव निवासी अमरीश (28) पुत्र नंदकिशोर प्रवेश विहार में हरिकिशन के घर में किराये पर रहता था। पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अमरीश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार रात महिला अमरीश के कमरे पर पहुंच गई। मंगलवार सुबह मकान मालिक की पत्नी अमरीश के कमरे में पहुंची, जहां पर महिला का शव फर्श पर पड़ा था। मकान मालकिन अमरीश को आवाज देते मकान की छत पर पहुंची तो वहां अमरीश का शव पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई।
सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। महिला के परिवार वालों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अमरीश के मकान में डिग्गी यूनिवर्सिटी के पते पर आधार कार्ड बना हुआ था। वह अविवाहित था। उसके परिजन सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम पहुंचे।
विज्ञापन

महिला के गले पर निशान मिला
पुलिस को अंदेशा है कि अमरीश ने पहले महिला को सल्फास खिलाया और फिर उसकी गला घोटकर हत्या की। उसके बाद अमरीश ने दूसरी मंजिल पर जाकर सल्फास खाकर अपनी जान दी। पुलिस का मानना कि शायद दोनों ने यह कदम सहमति से उठाया होगा। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। लेकिन परिवार की स्थिति को देखते ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
दीवार पर खून से लिखा ‘आई लव यू’
अमनीश ने दीवार पर खून से महिला के नाम के साथ ‘आई लव यू’ लिखा था। पुलिस मानकर चल रही है कि दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। मरने से पहले दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के अनुसार महिला ने ही अमरीश को किराये पर मकान दिलाया था। दोनों के पास से सल्फास बरामद हुआ है।
शादी करना चाहते थे
पुलिस के अनुसार अमरीश मजदूर था। महिला भी एक मकान में खाना बनाने जाती थी। तभी अमरीश से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में करीब छह माह से प्रेमप्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। कई बार अमरीश ने महिला को चलने की बात कही। लेकिन वह नहीं मानी। महिला के एक बेटे व एक बेटी की शादी हो चुकी है। उसकी उम्र भी करीब 45 साल बताई जा रही है।
मौत का राज दफन
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। दोनों की मौत का राज दफन होना माना जा रहा है। लेकिन दोनों का बिसरा एफएसएल भेजा जाएगा। उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि महिला की मौत सल्फास खाने से हुई या उसकी गला घोटकर हत्या की गई। मकान मालिक और आसपास के लोगों ने भी दोनों की आवाजें नहीं सुनी थीं।
विज्ञापन


खास बातें:
- मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार में सोमवार रात सनसनीखेज घटना
- मंगलवार सुबह मकान में मिला प्रेमी युगल का शव तो मचा हड़कंप
- दोनों ने मौत को क्यों गले लगाया, यह गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें