फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
विज्ञापन

कुल्हाल चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुंजाग्रांट गांव में शक्ति नहर में सुबह हाथ मुंह धोने के लिए उतरा एक युवक का पैर फिसलने से वह नहर की तेज धारा में लापता हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया। कुछ देर अभियान चलाने के बाद युवक का शव गांव के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों के हवाले कर लिया। जानकारी के अनुसार अहमद (19) पुत्र दिलशाद निवासी कुंजाग्रांट मंगलवार की सुबह आठ बजे नहर में हाथ-मुंह धोने के लिए गया था। मुंह धोते समय पैर फिसलने से वह नहर की तेज धारा में बहने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ देर बाद युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें