फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर से व्यापारी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठानी से व्यापारी का अपहरण
विज्ञापन


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी से एक व्यापारी का अपहरण हो गया। व्यापारी ने बृहस्पतिवार तड़के खुद परिजनों को फोन कर अपने अपहरण की सूचना दी।
जैनपुर निवासी अमितपाल पुत्र मुंशीपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई बल्लूपाल रिठानी में सेनेटरी की दुकान करता है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से दुकान के लिए गया था। उसने रिठानी में अपने ममेरे भाई अमित की दुकान पर अपनी बाइक खड़ी की और पैदल ही बाजार की ओर गया। इसके बाद वह लौटा नहीं। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अमितपाल के अनुसार बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे बल्लूपाल ने अपने मोबाइल से मामा के लड़के अमित को फोन करके अपने अपहरण की सूचना दी।
थाने में धरना देकर बैठे परिजन
अमितपाल के अनुसार परतापुर थाना पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। घंटो तक उन्हें इधर-उधर घुमाया गया। इससे नाराज परिजन थाना परिसर में ही धरना देकर बैठ गए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा थाने पहुंचे और परिजनों की बात सुनी। उन्होंने थाने के स्टाफ को भी कार्रवाई ना करने पर फटकार लगाई। इंस्पेक्टर ने व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। बबलू का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन


मुझे कार में डालकर ले जा रहे हैं
अमितपाल के अनुसार बबलू ने फोन पर अपने ममेरे भाई को बताया कि उसे तीन चार लोग कार में डालकर ले जा रहे हैं। उसने पिताजी का फोन मिलाया लेकिन नंबर नहीं मिला। उसने खुद को मुसीबत में बताकर बचाने की गुहार लगाई।

चंदौसी में मिली आखिरी लोकेशन
पुलिस ने व्यापारी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगकर चेक किया। बृहस्पतिवार तड़के जिस वक्त उसकी काल आई थी उस समय उसकी लोकेशन चंदौसी में थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद चल रहा है। पुलिस टीम परिजनों के साथ चंदौसी के लिए रवाना हो गई। वहीं व्यापारी बबलूपाल के पिता सेना अस्पताल में हैं। पत्नी दीपा, बेटा हर्ष और दो साल की बेटी मानवी का बुरा हाल है।
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम व्यापारी की तलाश में लगी हैं। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। उम्मीद है कि जल्द सफलता मिलेगी। दीपक शर्मा, इंस्पेक्टर परतापुर
खास बातें
बुधवार शाम से था लापता, बृहस्पतिवार तड़के परिजनों को फोन कर दी अपहरण की जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें