फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मकान और दुकान खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ।
थानों में सन्नाटा और चौकियों में ताले होंगे तो बदमाश वारदात करेंगे ही। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को बदमाशों ने शहर में तीन मकान व तीन दुकान खंगाल डाली। बदमाशों ने पुलिसकर्मी का घर तक नहीं छोड़ा। थानों में पीड़ितों ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

परिवार सोता रहा और चोरों ने की वारदात
पुलिस लाइन के क्वार्टर में सिपाही सुधीर राधव का परिवार रहता है। सुधीर अपने गांव बुलंदशहर गए हुए थे। क्वार्टर में बुधवार रात उनकी पत्नी, दो बेटियां और बेटा सोए थे। तभी बदमाश बाथरूम में बने रोशनदान से क्वार्टर में अंदर घुसे। 20 हजार रुपये, घड़ी, सोने की चेन, मोबाइल, स्कूटी लेकर फरार हो गए। सुबह बच्चे उठे, तब जाकर चोरी का पता चला। सिपाही ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की। बदमाशों ने दोपहर को चोरी किया फोन चालू भी किया, जिसकी लोकेशन बेगमपुल बताई गई। इसके बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


शिक्षिका का मकान खंगाला डाला
टीपीनगर के चंद्रलोक कॉलोनी में रेलवे कर्मी गिरिराज का परिवार रहता है। पत्नी सोनिया शिक्षिका है। बृहस्पतिवार को बच्चों को स्कूल भेजकर दंपति नौकरी पर चले गए। इसी दौरान बदमाशों ने उनके मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने ताले तोड़कर 20 हजार नगद, चार सोने की अंगूठी, घड़ी और अन्य सामान चोरी करके ले गए। दोपहर को बच्चे स्कूल से लौटे तो घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा मिला। जानकारी पर टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

कपड़ा व्यापारी का बंद मकान खंगाला
लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी कपड़ा व्यापारी अनीस अहमद अपने परिवार के साथ तीन दिन से दिल्ली गए है। बुधवार रात बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और 35 हजार नकद, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह सामान घर के बाहर तक फैला था, इसकी जानकारी पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तीन दुकानों में चोरी
दिल्ली रोड स्थित मेवला पुल के पास आदित्य, राजेंद्र कुमार व गजेंद्र चौधरी की आरके टायल्स, मार्बलस की दुकान है। बदमाशों ने तीनों दुकान में धावा बोलकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने कहा कि तीनों दुकानों के बाहर लगे एसी का पाइप काटकर बदमाश अंदर घुसे और हजार रुपये की मशीन चोरी कर बदमाश ले गए। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी गजेंद्र ने बताया कि पहले भी दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी र्है। इस मामले की थाने में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन


चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। थानेदारों को कहा गया कि अगर चोरी की वारदात हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जल्द आरोपियों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। मानसिंह चौहान, एसपी सिटी
खास बातें
चोरों ने पुलिस का घर भी नहीं छोड़ा, चोरों ने तीन घर और तीन दुकानें खंगालीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें