फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का बल्ला बेचते थे दो हजार में, चार गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल पुलिस ने स्पोर्ट्स कंपनी स्टेनफॉर्ड (एसएफ) के बल्लों की चोरी के मामले का रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक लाख रुपये के आठ बल्ले बरामद करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लाखों रुपये के बल्ले चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन


एसपी क्राइम अजय सहदेव, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मेडिकल एसओ धर्मेंद्र कुमार ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर इमरान को बल्ले के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह बल्ले चोरी करता है। जिसके बाद इमरान के तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी इमरान पुत्र मुस्ताक निवासी पांचली खुर्द थाना जानी, मोमिंद्र पुत्र जयकिशन निवासी पांचली खुर्द, संजय उर्फ संजू पुत्र इंद्रपाल निवासी भोजपुर गाजियाबाद और अशोक पुत्र शौराज निवासी छररा अलीगढ़ हाल पता पावली खुर्द हैं। जिनके पास से स्टेनफॉर्ड के आठ बल्ले बरामद हुए हैं।

संजय और अशोक ने बताया कि मेरठ में अलग-अलग स्पोर्ट्स कंपनी का सामान कोरियर से बाहर जाता है। वे दोनों एक कोरियर कंपनी में ड्राइवर थे। ड्राइवर के चलते वह स्पोर्ट्स कंपनी के गोदाम में भी जाते थे। जहां उन्हें पता था कि एक बल्ले की कीमत 20-25 हजार रुपये की है। ऐसे में वह रास्ते में जब गाड़ी किसी होटल या ढाबे पर खड़ी करते थे तो बल्ले चोरी करने के बाद सस्ते बल्ले रख देते थे। बल्ले को एक या दो हजार रुपये में मेडिकल, जागृति विहार, सिविल लाइन और दिल्ली रोड पर बेच देते थे।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने की थी शिकायत
वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने तीन दिन पहले बल्ले चोरी को लेकर मेडिकल पुलिस और उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। शनिवार को जागृति विहार से पुलिस ने बल्ले बेचने जाते समय इमरान को पकड़ा तो पूरा खेल खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें