फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर को सीएमओ के चालक ने गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऑफिस में बृहस्पतिवार को सीएमओ के चालक ने हस्तिनापुर सीएचसी के चिकित्सक को पिस्टल से गोली मार दी। गोली पेट में लगी। घायल चिकित्सक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां करीब ढाई घंटे ऑपरेशन के बाद गोली निकाली गई। आरोपी चालक देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक हस्तिनापुर सीएचसी में डॉ. अमित और डॉ. सतीश में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसके संबंध में सीएमओ डॉॅ. राजकुमार ने सीएचसी के डॉक्टरों को बृहस्पतिवार अपने ऑफिस में बुलाया था। मीटिंग में दोनों डॉक्टरों के विवाद पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में हस्तिनापुर सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश उर्फ चंदन सिंह भी आए हुए थे। डॉ. चंद्रप्रकाश जैसे ही मीटिंग से बाहर निकले, तभी सीएमओ के चालक रविंद्र नागर ने उन पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली डॉ. चंद्रप्रकाश के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
उधर, गोली चलते ही सीएमओ ऑफिस में अफरातफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक मौके पर पहुंचे। लेकिन उससे पहले डॉक्टरों ने घायल डॉ. चंद्रप्रकाश को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था। एसपी के अनुसार आरोपी रविंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर के परिजनों ने रविंद्र समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी का पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- दो डॉक्टरों के बीच विवाद सुलझाने सीएमओ ऑफिस पहुंचे थे हस्तिनापुर सीएचसी के डॉक्टर
- पिस्टल से चलाई गोली, पेट में लगी गोली, ढाई घंटे चला ऑपरेशन, आरोपी चालक देर रात गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें