फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य के खिलाफ जांच करने पहुंची सीएम फ्लाइंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

सीएम सेल की टीम पहुंची जांच करने, प्रिंसिपल ने बताया अफवाह

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दो छात्राओं ने स्कूल के एक शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में छात्राओं ने विभिन्न थानों में पत्र लिखकर शिकायत देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पूरे मामले से शिक्षा विभाग अनभिज्ञ बना हुआ है। यही नहीं वीरवार को जांच के लिए पहुंची सीएम सेल की टीम की कार्रवाई से भी विभाग अनजान है। ऐसे में मामले में लीपापोती से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने पूरे मामले को अफवाह बताया है।

छात्राओं ने थानों के अलावा सीएम समेत करीब 15 जगह भेजे अपने शिकायती पत्र में कहा गया है कि शिक्षक उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है। उसने इस बारे में किसी से कुछ भी नहीं कहने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर सीएम सेल ने एक्शन लेते हुए एक टीम जांच के लिए भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को रोहतक पहुंची इस टीम ने स्कूल का दौरा किया। यहां पर टीम ने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों से बातचीत कर मामले का सच जानने का प्रयास किया। जांच टीम ने छात्राओं से अलग-अलग बातचीत करते हुए बयान दर्ज किए। स्टाफ को भी बगैर किसी दबाव के अपनी बात कहने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल स्टाफ ने इस शिकायत का विरोध करते हुए इसे किसी शरारती तत्व का काम बताया है। ऐसा स्कूल की छवि खराब करने व प्राचार्य को बदनाम करने के लिए किया गया है। स्कूल प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं के उत्पीड़न जैसा कुछ नहीं है। यह केवल अफवाह है। किसी ने जानबूझ कर स्कूल व शिक्षक की छवि खराब करने के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें