फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की लिसाड़ी गेट में दबिश, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बैग चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट के तारापुरी में दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी को टीम ने हिरासत में ले लिया तो उसे छुड़ाने के लिए आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। लेकिन दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

दिल्ली के आजादपुर थाने के पुलिस दोपहर को पिलोखड़ी चौकी पर पहुंची। पुलिस अपने साथ चोरी के मामले में एक युवक को साथ लेकर आयी थी। पुलिस टीम ने बताया कि कुछ माह पहले दिल्ली में एक बैग चोरी हुआ था, जिसमें नकदी और लाखों रुपये की ज्वैलरी थी। बैग में मिले एक मोबाइल में चोरों ने अपना सिम डाल लिया। सिम की आईडी के आधार पर पुलिस ने तारापुरी निवासी शादाब को पकड़ लिया। इसका पता चलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हुई। एसओ लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम ने बताया कि बैग चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस एक युवक को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें