फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी बना रजापुर गांव, आज कोर्ट आएंगे गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हत्यारोपियों के एलान से ऐसा खौफ पहली बार देखा होगा, जब दो गवाहों (दोनों सगे भाई) की सुरक्षा को लेकर पुलिस टेंशन में है। आज शुक्रवार को इनकी गवाही होनी है। पुलिस का इकबाल इस कदर गिर चुका है कि गवाहों को कोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी है। खुद एसएसपी और एसपी देहात ने बृहस्पतिवार देर रात हसनपुर रजापुर गांव पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। सुरक्षा प्लान बनाया कि गवाहों को कौन से रूट से पुलिस सुबह कोर्ट लेकर जाएगी।
विज्ञापन

सरूरपुर के हसनपुर रजापुर के चेतन उर्फ भूरा की हत्या में शुक्रवार को उसके भाई रवि की गवाही होगी व दूसरे चश्मदीद गवाह भाई मितन से जिरह होगी। दोनों भाइयों को हत्यारोपियों ने धमकी दी हुई है कि गवाही से पहले उनको मार देंगे। जिसके चलते पुलिस ने उनकी सुरक्षा में शहर और देहात का पुलिस अमला लगा दिया है। रात में पुलिस की ड्यूटी निर्धारित कर दी। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा होगा। पुलिस का सुरक्षा चक्र कैसा है, कहीं इसमें कोई चूक तो नहीं। इसका जायजा लेने के लिए देर रात एसएसपी मंजिल सैनी व एसपी देहात राजेश कुमार हसनपुर रजापुर पहुंचे।
कोई पुलिस वाला न सोए
कुख्यात के एलान से पुलिस भी दहशत में है। एसपी देहात ने सुरक्षा में लगी पुलिस से कहा कि रात में कोई सोएगा नहीं। आज की रात परीक्षा की है। मितन के परिवार के साथ कुछ नहीं होना चाहिए। कई थानों की पुलिस और पीएसी बल रात में हसनपुर रजापुर में बुला लिया। जोकि सुबह दोनों भाइयों को कोर्ट लेकर जाएगा।
विज्ञापन

देहात में हम, शहर में एसपी सिटी
एसपी देहात ने बताया कि मितन और रवि की गवाही के लिए देहात इलाके में दस थानेदार (सरूरपुर, जानी, सरधना, इंचौली, रोहटा और मवाना) पुलिस फोर्स के साथ लगाई है। जिस रूट से गाड़ी जाएगी, वहां पुलिस लगा दी है। कचहरी में एसपी सिटी की जिम्मेदारी है। एसपी सिटी ने सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस फोर्स लगा दी।
पुलिस भी दहशत में
चेतन, सावित्री और फिर बबलू की हत्या आरोपियों ने ऐलान करके की। छह फरवरी को सुमित जाट ने भरी कचहरी में चश्मदीद गवाह मितन को धमकी दी थी कि अगली तारीख तक वह उन्हें मार देगा। तभी से मितन और उसके परिवार की सुरक्षा में पुलिस और पीएसी बल लगा है। हत्यारोपी कुछ भी कर सकते है, यह दहशत पुलिस वालों में भी है।
विज्ञापन

खास बातें:
- पुलिस का पहरा, एसएसपी ने देर रात लिया जायजा
- चप्पे चप्पे पर पुलिस, पीएसी भी रहेगी गवाहों के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें