फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के खौफ मे नेता व उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी के खौफ में नेता और उद्यमी
विज्ञापन

मेरठ। रंगदारी मांगे जाने की घटनाओं से एक बार फिर शहर के व्यापारी और नेताओं में दहशत होने लगी है। परतापुर में उद्यमी से पचास लाख की रंगदारी मांगे जाने के बाद कंकरखेड़ा में भाजपा नेता से तीस लाख की रंगदारी का मामला सामने आ गया।
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बदमाश रंगदारी वसूलते रहे हैं। रंगदारी जेल से मांगी जा रही है या फिर जेल में बंद बदमाशों के नाम से मांगी जा रही है। इस पर तमाम पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल की बात कहकर चुप्पी साधे हुए हैं। बीते वर्ष ऊधम सिंह का नाम लेकर शहर के एक डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर डॉक्टर के क्लीनिक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। जेल में बंद कुख्यात सतीश गिरी ने आठ माह पहले पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों के सामने ही एक व्यापारी नेता को भुगतने तक की धमकी दी थी। पेशी से जेल जाते समय सतीश गिरी ई रिक्शा से पिछले दिनों एक बसपा नेता की दुकान के बाहर पहुंचा और रंगदारी न मांगने पर धमकी दी। परतापुर में उद्यमी से जो रंगदारी मांगी गई है, उसमें योगेश भदौड़ा के शूटर का नाम आ रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

खास बात
दो दिन में दो रंगदारी मांगने की घटनाएं आईं सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें