फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बदमाशों ने नकदी व जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसकर नकदी, जेवर लूटे
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित नंद विहार में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने महिला से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सुनील सागर पुत्र चंद्रभान की दिल्ली में जॉब करता है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी पत्नी पूजा घर पर ही थी। इस बीच मकान का दरवाजा खुला हुआ था तभी बाइक सवार दो बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने पूजा को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने सेफ में से सोने का सेट, अंगूठी, कुंडल, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब सहित करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और फरार हो गए। महिला ने बताया कि महज 10 मिनट में बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़िता ने तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश चंद का कहना है कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें