फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी हॉस्पिटल के पास मुठभेड़, बदमाश को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल के पास मंगलवार दिनदहाडे़ युवक से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को सदर बाजार पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक गोली एक लुटेरे के पैर में लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक सदर बाजार क्षेत्र के डी बाबा तिराहे पर बाइक सवार दो लुटेरों ने उमरदराज निवासी ढोलकी मोहल्ला सदर से मोबाइल फोन छीन लिया था। इस दौरान इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल पास ही चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने दोनों बदमाशों का पीछा कर आर्मी हॉस्पिटल के पास घेर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान एक गोली बदमाश सलमान पुत्र याकूब निवासी शालीमार गार्डन लिसाड़ी गेट के पैर में लगी। उधर, कैंट में मुठभेड़ चलने की सूचना फ्लैश होने पर एसपी सिटी, एएसपी कैंट अंकित मित्तल, लालकुर्ती, रेलवे रोड, कंकरखेड़ा समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया।
नीली पल्सर से करता था लूट
एसपी सिटी के अनुसार सलमान शातिर लुटेरा है। जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। सलमान और उसका साथी नीले रंग की पल्सर बाइक से पर्स और चेन स्नैचिंग के अलावा मोबाइल फोन लूटने की कई वारदात कर चुका है। शहर में कई जगह दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। जिनके पुलिस ने फोटो भी वायरल किए थे। सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल, लालकुर्ती, सदर इलाके में ये बदमाश सबसे ज्यादा वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन

जेल से छूटते ही करने लगा लूटपाट
सदर बाजार पुलिस ने छह महीने पहले सलमान को जेल भेजा था। करीब डेढ़ महीने पहले जेल से छूटने के बाद सलमान फिर से लूट की वारदात करने लगा। पुलिस के अनुसार सलमान के गैंग में तीन साथी और हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
- युवक से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को सदर पुलिस ने घेरा
- जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें