फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर दूसरे दिन भी चला डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 ऑटो, 15 ई-रिक्शा और छह बस सीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जाम की समस्या को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटवाने के साथ सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक ऑटो और अवैध ई रिक्शा को सीज कर दिया। रोडवेज की अनुबंधित छह बसों पर भी कार्रवाई की गई है।
शहर में जाम की समस्या को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चला रखा है। रविवार को भी एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई के निर्देश पर टीआई सुनील कुमार, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित और नदीम खान ने अलग अलग टीम के साथ बेगमपुल से जीरो माइल तक अतिक्रमण हटवाया। पुलिस ने बेगमपुल और जीरो माइल चौराहे को साफ करा दिया। उसके बाद लालकुर्ती पैठ बाजार में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानदारों को भी ट्रैफिक अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीआई सुनील कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड पर अलग अलग स्थानों पर रोडवेज की छह अनुबंधित बस सीज कर पुलिस लाइन भेजी गई हैं। इसके अलावा 12 ऑटो और 15 ई रिक्शा व जुगाड़ पर भी कार्रवाई की गई है। अवैध तरीके से सड़क पर खड़े 40 से ज्यादा वाहनों के फोटो चालान किए गए हैं। दो दिन में ट्रैफिक पुलिस ने 11 बसों पर कार्रवाई की है।

नीली बत्ती का करते हैं प्रयोग
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि ट्रैवल्स एजेंसी पर मौजूद कारों की भी जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि कुछ कारों में नीली बत्ती का भी रात में प्रयोग किया जाता है। शनिवार को एक गाड़ी में सीट पर नीली बत्ती पैकिंग में मिली थी। ट्रैवल्स एजेंसी में कुछ गाड़ियां अवैध तरीके से चलाई जा रही हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है।
विज्ञापन


आज जुगाड़ पर चलेगा अभियान
ट्रैफिक पुलिस सोमवार को शहर में जुगाड़ के खिलाफ भी अभियान चलाएगी। एसपी ट्रैफिक ने हापुड़ रोड, गढ़ रोड और दिल्ली रोड पर टीआई और टीएसआई को जुगाड़ जब्त कर पुलिस लाइन में खड़े करने के निर्देश दिए हैं।

खास बात
ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें