राज्यमंत्री की गाड़ी में ट्रक ने मारी साइड
मवाना रोड पर बहचौला फार्म के पास रविवार दोपहर एक ट्रक ने गाजियाबाद से विधायक और राज्य मंत्री अतुल गर्ग की गाड़ी में साइड मार दी। गाड़ी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। एस्कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को इंचौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार राज्यमंत्री अतुल गर्ग गाजियाबाद से बिजनौर जा रहे थे। एस्कोर्ट में दो गाड़ियां थीं। सैनी पेपर मिल के पास चालक बिना ध्यान दिए ट्रक को मोड़ते हुए सड़क पर ले आया था। जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा राज्यमंत्री की गाड़ी में जा लगा।
एस्कोर्ट में मौजूद एचसीपी गजेंद्र सिंह ने ट्रक चालक सकिब निवासी शेखपुरा, बिनौली बागपत के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने की तहरीर दी। इंचौली पुलिस के अनुसार ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।