फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव खालिदपुर से करीब बीस दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव बृहस्पतिवार को ईख के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। वहीं, परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव खालिदपुर निवासी अश्वनी (26) पुत्र सुधीर बीती 25 जनवरी को लापता हो गया था। परिजनों के काफी तलाश के बाद भी अश्वनी का कुछ सुराग नहीं लग सका था। जिस पर अश्वनी के पिता सुधीर ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया सुबह में सूचना मिली गांव के समीप ईख में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव की पहचान कराने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने बताया शव की पहचान गांव खालिदपुर निवासी अश्वनी के रूप में हुई। शव के पास जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी हुई थी। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था तथा शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मृतक अश्वनी का शव नीला पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने की बात करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने गांव के गण्यमान्य लोगों के आग्रह पर शव परिजनों को सौंप दिया।

चोरी के दो आरोपी जेल भेजे
फलावदा। गांव महलका में जनरल स्टोर ताला तोड़कर चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को जेल भेजा दिया।
गांव महलका में आजिम का जनरल स्टोर है। आजिम बुधवार शाम अपनी दुकान का ताला बंदकर घर चला गया था। चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर सामान तथा नगदी चोरी कर ली थी। जाग हो जाने पर गांव के लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। चोरी कर रहे दो युवकों को मौके से ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। उन्होंने चोरी तो कुबूल की, लेकिन वे अपना नाम व पता गलत बताकर पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस ने पकड़े गए युवकों से सख्ती से पूछताछ की उन्होंने अपना नाम राहुल पुत्र सुशील निवासी मवाना तथा अभय पुत्र अजीत सिंह निवासी खुर्जा बताया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
विज्ञापन


मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील
फलावदा। थाने पर रविदास जयंती तथा मेले को लेकर बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी करतार सिंह ने क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों से रविदास जयंती तथा ऐतिहासिक मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खुराफात किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन शफीक मिर्जा, चेयरमैन अब्दुस समद, पूर्व चेयरमैन नय्यर आलम कुरेैशी, सपा योजन सभा के जिलाध्यक्ष सैयद रेहानुद्दीन, मेला सदर नफीस राजा, नायब सदर नईम अनवर कुरैशी, हर्षवर्धन, अरुण, अनिरुद्ध विश्नोई, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू, नायब मिर्जा, अब्दुल गनी, तनकू प्रधान बड़ागांव, शमीम रिजवी आदि उपस्थित थे।

मतदाता सूची का प्रकाशन
मवाना। एएसपीजी कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। यहां राजेश कुमार गोयल ने बताया कि एएसपीजी कॉलेज एसोसिएशन के प्रबंध समिति चुनाव 2019 की प्रक्रिया का शुभारंभ चुनाव अधिकारी विनोद गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी भूपेंद्र त्यागी व नईम अहमद ने उपस्थिति में कॉलेज की दीवार पर मतदाता सूची चस्पा करके किया। संस्था के आजीवन सदस्य रोबिन गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इसमें राकेश कुमार, पीतम सिंह, अजित सिंह, संजू, गुलाब, अमरजीत आदि कर्मचारियों का सहयोग रहा। 15 फरवरी को जिन मतदाताओं के नाम में त्रुटि है या किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो आवश्यक कागजात के साथ प्रार्थना पत्र प्रात: 10 से अपराह्न 2 बजे तक चुनाव कार्यालय में जमा करा सकते हैं। शाम तीन बजे संशोधित सूची मुख्य द्वार के बाहर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें