फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीएस बायोटेक छात्र पर चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोटेक छात्र पर चाकू से हमला, दिल्ली रेफर
विज्ञापन

मुरादनगर। हाइवे पर असालत नगर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान एक छात्र ने चाकू से दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। छात्र को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। घायल छात्र के पिता ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी जरनैल बहादुर सिंह का बेटा कपिल चौहान मुरादनगर स्थित आईटीएस कॉलेज में बायोटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कपिल हाइवे किनारे स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहा था। तभी उसके कालेज का दूसरा छात्र आया और उनमें किसी बात पर झगड़ा गया। मामला गालीगलौज से मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दूसरे छात्र प्रखर त्यागी ने चाकू से हमला कर कपिल को घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी छात्र मौके से भाग गया। छात्रों ने घायल कपिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि घायल छात्र के पिता की तहरीर पर प्रखर त्यागी निवासी बिजनौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें