फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर और ससुर ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर और ससुर ने किया विवाहिता से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने देवर और ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराई है।
हापुड़ रोड निवासी महिला ने एसपी देहात राजेेश कुमार को बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले लिसाड़ी गेट निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से उसके देवर और ससुर ने उस पर गलत निगाह रखनी शुरू कर दी। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी वीडियो बना ली। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने उसे ही पीटकर चुप करा दिया। जिसका फायदा उठाकर उसके ससुर ने उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसके बावजूद भी पति ने उसे घर से निकालने की धमकी दे दी।
विवाहिता के अनुसार वह किसी तरह ससुराल से मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। लेकिन ससुराल वाले उसे मनाकर मायके से ले गए। उसके बावजूद ससुर ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर देवर, ससुर और ससुराल वालों ने उसके मायके पहुंचकर मां, पिता और भाई को बेरहमी से पीटा। मारपीट में घायल उसकी मां का अभी तक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने एसपी देहात को बताया कि उसने कई बार लिसाड़ी गेट थाने जाकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने ससुराल का विवाद बताकर कार्रवाई नहीं की। अब अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। एसपी देहात ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- लिसाड़ी गेट का मामला, एसएसपी कार्यालय पर दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें