फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 की दोपहर से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के राष्ट्रोदय कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में 24 फरवरी की दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ये व्यवस्था 25 फरवरी की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के अनुसार बाहरी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि में मेरठ जिले की ओर भारी वाहन न भेजें। उन्हें इन वाहनों को डायवर्ट करने के सुझाव के तौर पर रूट मैप भेजा गया है।
विज्ञापन

डायवर्जन प्लान
- मुजफ्फरनगर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, उन्हें कस्बा दौराला से डायवर्ट कर लावड़, मसूरी ,मवाना, किठौर से हापुड़ होकर निकाला जाएगा।
- शामली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, हापुड़ या गाजियाबाद, दिल्ली जाना है उन्हें नानू पुल शामली रोड से सरधना की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन नानू नहर पुल से सरधना, दौराला, किठौर, हापुड़ होते हुए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

- बागपत की ओर से आने वाले भारी वाहन जानी नहर पुल से डायवर्ट कर मुरादनगर नहर पटरी या नानू नहर पुलिया की ओर से सरधना, दौराला, लावड़ मसूरी, मवाना किठौर से हापुड़ होकर निकाले जाएंगे।
- हापुड़, गढ़ की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ से मुजफ्फरनगर, मवाना या बागपत जाना है, उन्हें खरखौदा, किठौर से मवाना, मसूरी लावड़ से दौराला होकर निकाला जाएगा।
-गाजियाबाद की ओर से एनएच-58 होते हुए मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को मोहिउद्दीनपुर, खरखौदा मोड़ से होकर निकाला जाएगा।
- बिजनौर मवाना की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें बिजनौर या मवाना से हापुड़, गढ़, बागपत या दिल्ली की ओर जाना है, इन वाहनों को मसूरी गांव के तिराहे से दौराला की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इन्हें मवाना, दौराला, सरधना, नानू नहर पुल से नहर पटरी से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

खास बातें:
राष्ट्रोदय कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
25 फरवरी की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें