फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठा संचालिका को चाकू को गोदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कबाड़ी बाजार में बुधवार शाम मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे युवक ने कोठा संचालिका को चाकू से गोद डाला। चीख पुकार सुनकर संचालिका की सहायिकाएं पहुंचीं तो हमलावर ने उन्हें भी धमकी दी कि अगर कोई आगे आया तो उन्हें भी काट देगा। कोठा संचालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहली गेट क्षेत्र में कबाड़ी बाजार स्थित लोहे के अहाते में एक कोठा संचालिका रहती है। शाम करीब 7:15 बजे एक युवक कोठे पर पहुंचा। युवक ने कोठा संचालिका को आवाज देकर नीचे बुलाया। गालीगलौज करते युवक ने चाकू से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख सुनकर कोठे पर रहने वाली सहायिकाएं वहां पहुंचीं।
कोठा संचालिका के मुंह, सिर समेत शरीर में आठ जगहों पर आरोपी चाकू मार चुका था। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना पर बाजार में अफरातफरी मच गई। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। कोई मामला तो जरूर हुआ होगा। फिलहाल अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुंह और सिर समेत शरीर में आठ जगह चाकू मारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें