फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मीटर तक मौत बनकर दौड़ी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
500 मीटर तक मौत बनकर दौड़ी कार
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के कमेला रोड पर उमर नगर के पास शुक्रवार सुबह शाबाज ने ऐसी कार दौड़ाई की पल भर में ही मौके पर चीख पुकार मच गई। करीब 500 मीटर कार मौत बनकर दौड़ती रही। कार की स्पीड भी 70-80 किमी. प्रति घंटा बताई गई। आसपास के लोगों ने पुलिस अफसरों से कहा कि ऐसा लगा कि जैसे कार से स्टंट किया जा रहा हो। कभी इस तरफ लहराती, तो कभी सड़क के दूसरी तरफ जंप मार रही थी। कार की टक्कर साइकिल सवार एक युवक भी दूर जा गिरा, सिर में चोट लगने से युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। 11 वर्षीय एक और बच्चा चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं डॉ. कय्यूम और उनका बेटा अहमद भी कुछ सेकेंड पहले ही अंदर घुसे थे, नहीं तो वह भी चपेट में आ सकते थे।
ईद से पहले ही परिवार में मातम
लक्खीपुरा निवासी शहजाद कपड़ों की सिलाई का काम करता है। जिसके चार बेटे और दो बेटी हैं। शहजाद का बेटा कासिफ रसीदनगर स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की पढ़ाई करता था। परिवार में बकरीद की तैयारी चल रही थी। लेकिन कासिफ की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में बेटे के शव को देखकर पिता शहजाद फूट फूटकर रोने लगा। वहीं मा सलमा बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर कार चलाने का आरोप
आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि चालक शाबाज ने शराब के नशे में कार दौड़ाई थी। लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे कुछ लोगों ने आरोपी चालक के बारे में पूछा तो पुलिस के हाथ पैर फूल गये। कुछ लोग आरोपी को थाने में सजा देने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें