फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक से चार हजार 500 रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित अध्यापक बादशाहीबाग चौकी पर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है, कि पुलिस ने लूट की तहरीर न लेकर चोरी की तहरीर लिखवाकर घटना दर्ज कर ली।
विज्ञापन

घटना को बदमाशों ने दोपहर दो बजे दिल्ली-यमनोत्री हाईवे बादशाहीबाग से आगे अंजाम दिया। उत्तराखंड के हर्बटपुर निवासी पवन ध्यानी यहां थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नौशेरा के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। शुक्रवार को छुट्टी के बाद वे बाइक से हर्बटपुर जा रहे थे। बादशाहीबाग से निकलने पर पहाड़ियों में हाईवे पर पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए चार हजार 500 रूपये, मोबाइल और बाइक लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित बादशाहीबाग चौकी पहुंचा। आरोप है, कि चौकी इंचार्ज ने लूट की तहरीर लेने के बजाय उन पर दबाव बनाकर चोरी की तहरीर लिखवाई। उधर चौकी इंचार्ज बादशाहीबाग सुरेंद्रपाल का कहना पीड़ित ने खुद चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें