फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मामा-भांजे लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति और उसका भांजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने शुक्रवार को तहरीर देकर अपहरण का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव नंगलाताशी निवासी राजकुमार (42) पुत्र छिद्दा सिंह और उसका भांजा अनुज (19) पुत्र बच्चू सिंह मजदूरी करते हैं। दोनों पल्सर बाइक से बृहस्पतिवार देर शाम मलियाना फाटक पर दवाई लेने आए थे। लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन वह स्विच ऑफ आए। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की। कोई पता न चलने पर शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर सूचना दी।
राजकुमार की पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया कि उसके पति की किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कंकरखेड़ा से मलियाना फाटक आए थे बाइक से बृहस्पतिवार शाम
- दवा लेनी थी लेकिन दोनों लौटे नहीं, केस दर्ज, तलाश शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें