फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर में दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों ने दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला सिपाही के बीमार पति से भी मारपीट करते घर में तोड़फोड़ कर दी। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित दंपति ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना का है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल मंजू रानी परिवार के साथ मलियाना में रहती है। आरोप है कि पास ही परचून की दुकान में रोजाना युवक शराब पीते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करते है। दुकानदार से इसकी शिकायत के बावजूद भी इस पर रोक नहीं लगी।
इस मामले को लेकर महिला कांस्टेबल और उसके पति प्रवेश समेत स्थानीय लोगों ने टीपीनगर थाने में हंगामा किया। आरोप लगाया कि एक पार्षद भी टीपीनगर इलाके में अवैध शराब बिकवा रहा है। पार्षद की पुलिस से भी साठगांठ है। इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मलिक ने लोगों को शांत किया। दंपति का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का केवल आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परचून की दुकान पर शराब पिलाने का किया था विरोध
- बीमार पति से भी की मारपीट, थाने पर हुआ हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें