फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में बड़ा फेरबदल: 21 थानेदार बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
- देहली गेट से ट्रांसफर विजय गुप्ता बने एसओ सदर बाजार
विज्ञापन

मेरठ। डीआईजी अखिलेश कुमार ने शनिवार रात शहर और देहात के थानों में बड़ा बदलाव किया है। जिसमें कई थानेदार विधानसभा क्षेत्र में तीन वर्षों से तैनाती होने की वजह से हटाए गए हैं। कई थानेदारों से चार्ज छीना गया और कई दरोगाओं को थाने का चार्ज दिया गया।
विज्ञापन

डीआईजी ने इस बार सदर बाजार थाने का चार्ज इंस्पेक्टर के बजाय एसओ देहली गेट रहे विजय गुप्ता को सौंपा है। इंस्पेक्टर सदर सुभाष बाबू अत्री को इंस्पेक्टर कोतवाली तो इंस्पेक्टर जानी अरविंद कुमार को इंस्पेक्टर देहली गेट बनाया है। एसओ मेडिकल सतीश कुमार को एसओ जानी, टीपीनगर के एसएसआई कैलाश चंद को एसओ मेडिकल बनाया है। क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम को इंस्पेक्टर टीपीनगर, इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद को इंस्पेक्टर नौचंदी, एसओ भावनपुर ऊधमसिंह तालान को एसओ रेलवे रोड, एसओ रेलवे रोड विनय कुमार को एसओ भावनपुर, एसओ सरूरपुर संजय कुमार को एसओ मवाना, इंस्पेक्टर मवाना अशोक कुमार सिंह को क्राइम ब्र्रांच भेजा गया है। इनके अलावा एसओ भावनपुर इंद्रपाल सिंह को एसओ सरूरपुर, क्राइम ब्रांच से एसआई उपेंद्र मलिक को एसओ दौराला, इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित को क्राइम ब्रांच, एसओ मुंडाली रितेश कुमार को एसओ बहसूमा, एसओ बहसूमा रविंद्र कांबोज को एसएसआई टीपीनगर, कंकरखेड़ा एसएसआई दिनेश चंद को एसओ मुंडाली, प्रभारी जनसूचना सेल से एसआई कुलवीर सिंह को एसओ खरखौदा, इंस्पेक्टर खरखौदा रजनेश तिवारी को क्राइम ब्रांच, एसओ गंगानगर विनोद कुमार को क्राइम ब्रांच और परतापुर से एसएसआई रवि चंद्रवाल को एसओ गंगानगर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें