फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार से 30 लाख की ठगी, दस पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदगी भर की ‘कमाई’, ठगों के हाथों गंवाई
विज्ञापन

मुरादनगर। रुपये दोगुना करने का लालच देकर फर्जी इंश्योेरेंस एजेंटों ने आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार से 30 लाख रुपये ठग लिए। यह जमा पूंजी सूबेदार को रिटायर्ड होने पर मिली थी। रुपये वापस मांगने पर अब पीड़ित को धमकाया जा रहा है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम कॉलोनी निवासी श्रीनिवास सिंह आर्मी से सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। सेवानिवृत्ति पर उन्हें 30 लाख रुपये मिले थे। श्रीनिवास सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में उनके पास शंकर मोरे नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने हेल्थ पॉलिसी लेने और एक अन्य पॉलिसी के जरिये पैसा दोगुना करने का लालच दिया। एक बार प्रीमियम जमा करने वाली स्कीम की पॉलिसी लेने को वह तैयार हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी, बेटी, बेटा और भाई के नाम पर पॉलिसी ले ली। इसके बाद दो युवक आए और खुद को एजेंट बताते हुए 30 लाख रुपये का चेक ले गए। इसके बाद आरोपियों ने फाइल चार्ज, टैक्स के नाम पर रुपये मांगने शुरू कर दिये। श्रीनिवास को शक हुआ तो उन्होंने कंपनी के बारे में जानकारी हासिल की, तो उन्हें ठगी के बारे में पता चला। फोन पर बात करने पर आरोपियों ने रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया। श्रीनिवास सिंह ने बताया कि ठगी में शंकर मोरे के साथ उसके नौ साथी भी शामिल हैं। थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की गई। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि एसएसपी के आदेश पर शंकर मोरे, ताज मोहम्मद, गजेंद्र, सुमित वर्मा, राहुल, आकाश, मदन, एसपी मेहरा, गौरव समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें