फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसएपी ऑफिस पर छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मनचले से परेशान चल रही बारहवीं कक्षा की छात्रा ने इंसाफ न मिलने पर सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह करने की कोशिश की। एसएसपी ने दोनों पक्षों में नाली का विवाद बताकर मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने बताया कि कोचिंग सेंटर आने-जाने के दौरान गांव का ही एक युवक उसे परेशान करता है। मोबाइल नंबर मांगने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर साथियों के साथ मिलकर अपहरण की धमकी देता है। चार जून को जब वह पड़ोस से घर जा रही थी तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसके अपहरण का प्रयास किया था। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसकी शिकायत छात्रा ने तीन दिन पहले एसएसपी ऑफिस पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला पड़ोस के विवाद का बताकर आरोपी को छोड़ दिया था।
सोमवार को परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची छात्रा ने खुद पर बोतल से पेट्रोल छिड़ककर थोड़ा पेट्रोल पी भी लिया। छात्रा माचिस निकालती, इससे पहले ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे बोतल और माचिस छीन ली। सूचना पर पहुंचीं महिला थाने की इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने छात्रा को जिला महिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में पीड़िता को उसकी मां की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नाली का विवाद बताया
एसएसपी राजेश पांडेय ने इस संबंध में एसपी देहात राजेश कुमार से पूरे मामले की जानकारी की। सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी और एसओ मुंडाली छात्रा के गांव पहुंचे और जांच की। एसएसपी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पक्ष से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन को फटकार
एसएसपी ऑफिस के गेट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबलों की तैनाती है। उसके बाद भी छात्रा चुनरी में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गई। जिस पर एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों की जांच के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक को भी फटकार लगाई। बखेड़े के बाद पहुंचने में सिविल लाइन पुलिस को 20 मिनट लग गए। गौरतलब है कि मुंडाली क्षेत्र की एक महिला ने करीब ढाई साल पूर्व एसएसपी डीसी दूबे के सामने तेल छिड़क लिया था।
कल्पना पांडे पर उकसाने का आरोप
सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा को आत्मदाह के लिए उकसाया। एसएसपी ने बताया कि संस्था की अध्यक्ष और अन्य लोगों की जांच की जा रही है। जांच एसपी देहात राजेश कुमार कर रहे हैं। वहीं, कल्पना पांडे का कहना है कि इस मामले में वह एसएसपी ऑफिस नहीं गईं। छात्रा को उन्होंने नहीं उकसाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें