फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने बड़े को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रिझानी में भाई ने भाई को चाकू मारा
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिझानी गांव में विवाद के चलते छोटे भाई ने बडे़ भाई को चाकू मार दिया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को सूचना मिली कि रिझानी गांव में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट और कमर पर चाकू लगे थे। पुलिस ने बताया कि घायल के साथ अस्पताल पहुंचे परिवार के कुछ लोगों ने छोटे भाई पर ही आरोप लगाया था। दोनों भाइयों में परिवार के ही किसी मसले को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई जब बड़ा भाई छोटे भाई को डॉक्टर के यहां दवा दिलाने गया था। एसएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों ने तहरीर देने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक तहरीर नहीं आई। तहरीर के बाद ही सही घटना का पता चलेगा। फोन पर परिजनों से बात की गई लेकिन उन्होंने इलाज में लगे होने की बात कही।

खास बातें:
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस को तहरीर का इंतजार




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें