फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर में घुसे चोर, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के घर में घुसे चोर, दो पकड़े
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में बुधवार तड़के पुलिस ने एक घर में चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम ने बताया कि समर गार्डन में कपड़ा व्यापरी अब्दुल फईम अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कपड़ा व्यापारी के घर में चोर घुस गए हैं। उस समय परिवार सोया हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शौकीन उर्फ सलमान निवासी समर गार्डन और शादाबा निवासी मेवगढ़ी हैं। दोनों के पास से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, पाजेब, तीन एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



खास बातें:
बंद घरों में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है गिरोह
पुलिस ने नकदी, ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें