फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रधानाचार्या से सरेशाम लाखों के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाने के पास तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस वाले बताकर रिटायर्ड प्रधानाचार्य से लाखों के जेवर लूट लिए। वहीं, घटना के विरोध में थाने पहुंचे भाजपा नेताओं ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित शांति नगर निवासी रजनी गौड़ शास्त्रीनगर स्थित इस्माइल गर्ल्स इंटर कालेज की रिटायर्ड प्रधानाचार्या हैं। रविवार शाम वे प्रेमपुरी से पैदल ही घर लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि बर्फखाने के पास एक युवक ने उन्हें आवाज देकर रोकने की कोशिश की। वे नहीं रुकीं तो दूसरे युवक ने पास आकर पुलिसिया अंदाज में धमकाया। कहा कि हम पुलिस वाले हैं। यहां चेकिंग कर रहे हैं। ऐसे खराब माहौल में इतने जेवर पहनकर जा रही हो। लूट हो गई तो पुलिस को कोसोगी।
इस बीच दो और युवक वहां पहुंचे और पुलिस के अंदाज में जेवर शरीर से उतरवाकर पर्स में रखने को कहा। महिला ने अपनी सोने की पांच अंगूठी और चेन उतारकर पर्स में रख ली। जबकि कंगन को बैग में रखवा लिया। एक अंगूठी टाइट थी, जिसे जबरन निकलवाने पर उंगली में चोट लग गई। महिला जेवर संभाल पाती, इससे पहले ही बदमाश उनसे हाथापाई करते हुए उन्हें जमीन पर धक्का देकर जेवर से भरा पर्स और बैग छीनकर रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गए। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। मौके पर पहुंचे एसओ रेलवे रोड मोहम्मद असलम ने महिला को जिला अस्पताल उपचार ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

झपटमारी में लिखी रिपोर्ट
भाजपा नेता अजय गुप्ता के साथ पीड़ित महिला और परिजन थाना रेलवे रोड पहुंचे और लूटपाट होने की तहरीर दी। एसओ रेलवे रोड ने बताया कि घटना की रिपोर्ट झपटमारी में दर्ज की गई है। पुलिस रेलवे रोड की दुकानों और बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है।
थाने से कुछ ही दूर हुई घटना
जिस जगह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, वहां से रेलवे रोड थाना कुछ ही दूर है। जबकि लूटपाट के बाद बदमाश रेलवे स्टेशन की तरफ भागे। घटनास्थल के पास ही जैन नगर तिराहा पर पुलिस चेकपोस्ट है। लेकिन वहां भी पुलिस नदारद थी। बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।
विज्ञापन

खास बातें:
पुलिस का रौब दिखाकर जबरन जेवर उतरवाकर पर्स और बैग में रखवाए
फिर धक्का देकर बैग लूटकर फरार, थाना रेलवे रोड के पास घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें