फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिवसैनिकों ने मंगलवार दोपहर बिजली बंबा बाईपास पर शॉप्रिक्स मॉल के पास पशुओं से भरा कैंटर पकड़ लिया। इस दौरान कैंटर के चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी गई। लेकिन दोनों मौके से निकल भागे। पुलिस ने पशुओं को कांजी हाउस भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कैंटर में 17 पशु ठूंसे हुए थे। जिससे कई पशु जख्मी हो गये थे। शिव सेना के कार्यकर्ता राजीव शर्मा के अनुसार आरोपी कैंटर चालक ने पिटाई के दौरान बताया था कि कोई युवक पशुओं से भरे कैंटरों को कमीशन लेकर जाने देता है। पुलिस भी रोक के बावजूद सख्ती नहीं करती। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि कैंटर कब्जे में ले लिया गया है। घायल पशुओं का उपचार कराया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें