फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दो मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दूसरे दिन भी पुलिस और बदमाशों के बीच दो जगह मुठभेड़ हुईं। जिसमें एसटीएफ ने 50 हजार तो लिसाड़ी गेट पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ सीओ बृजेश सिंह ने बताया है कि 50 हजार का इनामी सलमान उर्फ राजा निवासी इंचौली अपने साथी के साथ बाइक से परीक्षितगढ़ की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ व मेडिकल थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे काली नदी से अब्दुल्लापुर की तरफ खत्ता रोड पर सलमान को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। बदमाश की गोली एसटीएफ के सिपाही रकम सिंह के हाथ में लगी। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में एक गोली लगी। जबकि उसका साथी फरार हो गया। सलमान से एक पिस्टल व बाइक बरामद हुई है।
वहीं, रात नौ बजे दूसरी मुठभेड़ लिसाड़ीगेट क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित जामिया रेजीडेंसी के सामने हुई। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया। कार में सवार तीन युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश फरमान पुत्र मेहरबान निवासी 60 फुटा रोड समर गार्डन केे पैर में लगी। जबकि दो अन्य बदमाश जंगल में फरार हो गए।
विज्ञापन

साथी सलमान पकड़ा था कल
एसपी सिटी ने बताया कि फरमान पर 25 हजार का इनाम है। मंगलवार को रेलवे रोड क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर लुटेरे सलमान को दबोचा था, जबकि उसका यही साथी फरमान फरार हो गया था। परीक्षितगढ़ मेें भी मंगलवार रात 10 हजार के इनामी बदमाश चांद को मुठभेड़ में गोली लगी थी।
बाइक मिस्त्री से बना कुख्यात बदमाश
मेरठ। मुठभेड़ में घायल कुख्यात बदमाश सलमान उर्फ राजा का इतिहास काफी पुराना है। इंचौली स्थित पीर के पास रहने वाला सलमान इंचौली में बाइक मिस्त्री था। कुछ सालों बाद उसने चोरी और लूटपाट शुरू की थी। दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से वायरिंग चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसे बाद मेरठ व आसपास के जिलों में लूटपाट की कई घटनाएं सलमान के नाम दर्ज हैं। पिछले साल भावनपुर क्षेत्र स्थित भारत गैस गोदाम इंचार्ज अनिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने में सलमान का नाम उजागर हुआ है।
पांच भाई बहनों में सलमान तीसरे नंबर पर है। चिनाई मिस्त्री का काम करने वाले बड़े भाई शकील की बुधवार को परीक्षितगढ़ बारात गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए सलमान आया था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व सलमान के पिता अब्दुल रसीद को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी। बताया कि मकान में काम भी सलमान ही करा रहा था।
अपने थाना क्षेत्र में नहीं की वारदात
जरायम की दुनिया में कदम रखने के बाद सलमान ने इंचौली थाना क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम नहीं दिया। वहीं थाने में भी सलमान का कोई रिकार्ड नहीं होने की बात कही गई है। जबकि उसने आसपास के इलाकों में कई घटनाओं को अंजाम दिया।
शॉपिंग करने बेगमपुल गया था
सलमान अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए बेगमपुल पर बुधवार सुबह शॉपिंग करने गया था। शॉपिंग का सामान साथियों को देने के बाद वह साथी के साथ परीक्षितगढ़ जा रहा था। तभी एसटीएफ उसके पीछे लगी। मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे मेडिकल क्षेत्र में घेरा गया।
जेल गया लुटेरा सलमान
मेरठ। मंगलवार को रेलवे रोड क्षेत्र में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शातिर लुटेरे सलमान को बुधवार को मेडिकल अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूर्व में लूट के शिकार हुए कई लोग भी रेलवे रोड थाने पहुंचे। लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

खास बातें
- एसटीएफ ने 50 हजार और लिसाड़ी गेट पुलिस ने 25 हजार का इनामी दबोचा
- दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, एसटीएफ का सिपाही घायल हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें