फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां मनचलों से परेशान, कॉलेज जाने से लगता है डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां छेड़छाड़ से परेशान, कॉलेज जाने से लगता है डर
विज्ञापन

मेरठ। लावड़ में इंटर कॉलेज के बाहर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान छात्राएं कॉलेज जाने से डरने लगी हैं। छात्राओं के परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में दौराला रोड पर राष्ट्रीय इंटर कालेज है। परिजनों के मुताबिक कॉलेज आते-जाते समय छात्राओं पर मनचले फब्तियां कसते हैं। यहीं नहीं स्कूल के बाहर खड़े होकर अश्लील हरकतें और अभद्रता करते हैं। छात्राओं ने अनेकों बार परिजनों से इस बारे में शिकायत की है। परेशान कुछ छात्राएं स्कूल जाने से डरने लगीं हैं। परिजनों के मुताबिक कई बार लावड़ चौकी पर मनचलों की शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने कॉलेज लगने और छुट्टी होने के दौरान गश्त करना तक मुनासिब नहीं समझा। पुलिस की इस लापरवाही से क्षेत्रवासियों में काफी नाराजगी है। बुधवार को दर्जनों लोगों ने एसएसपी से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपने हिसाब से मनचलों से निपटेंगे।
विज्ञापन

खास बातें:
- इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ का मामला, एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
- कहा, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो हम मनचलों से अपने हिसाब से निपटेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें