फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ की जांच करने में सीओ किठौर भी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेकसूर दो किशोरों की पिटाई के मामले में एसओ किठौर की जांच करने में सीओ किठौर भी फंस गए। सीओ किठौर ने एसओ को क्लीन चिट दे दी। जांच रिपोर्ट देखते ही एसएसपी भड़क गईं। एसएसपी ने सीओ किठौर की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ ही जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

समाचार पत्र के दो विक्रेताओं की अखबार के 150 रुपये मांगने पर किठौर थाने में 17 नवंबर को एसओ और दो सिपाहियों ने पेड़ से बांधकर पिटाई की थी। इसकी शिकायत समाचार पत्र के विक्रेताओं ने एसएसपी से की थी। एसएसपी ने विक्रेताओं को अपनी तरफ से 150 रुपये देकर सीओ किठौर से जांच कराने का आश्वासन दिया था। एक सिपाही को एसएसपी ने तुरंत ही सस्पेंड कर दिया था। सीओ किठौर हरिमोहन सिंह ने एसओ और सिपाहियों को जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी। सोमवार को जांच रिपोर्ट एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि सीओ किठौर की सत्यनिष्ठा पर जांच बैठा दी है। शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

खास बात
- एसएसपी ने कहा सीओ की सत्यनिष्ठा पर उठे सवाल
- एसएसपी ने शासन को भेजी रिपोर्ट, जांच भी बैठाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें