फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष नगर में महिला की मौत, दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुभाषनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस नामजद सास को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस के होश उड़ गए। बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसओ सिविल लाइन धनवीर सिंह के मुताबिक सुभाषनगर गली नंबर-2 निवासी सोनी की पत्नी कविता (32) को गंभीर हालत में आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कविता के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसके पति, सास व अन्य ससुराल वालों ने दहेज न देने पर उनकी बेटी से मारपीट की। कविता गर्भवती थी, जिसके चलते उसकी हालत खराब हो गई। मारपीट से ही उसकी मौत हुई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने नामजद सास कमलेश को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। जहां पर कमलेश की हालत खराब हो गई। जिसके बाद महिला के परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजनों ने थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि महिला की मौत किस कारण से हुई है। उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। महिला को सिर्फ पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस कस्टडी में सास की हालत बिगड़ी, हड़कंप मचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें