फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर पुलिस ने 12 हजार का इनामी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
सदर बाजार पुलिस ने रविवार रात 12 हजार का इनामी जोगेंद्र पुत्र ताराचंद्र निवासी सलारपुर सिंभावली हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। हत्या व लूटपाट की वारदात करने के बाद आरोपी 14 साल से राजस्थान में रह रहा था। आरोपी सोतीगंज में लूट की वारदात करने आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसको दबोच लिया।
इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र ने 2003 में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले उसने अपने गांव सलारपुर सिंभावली में अपने ताऊ की हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों वारदात करने के बाद जोगेंद्र राजस्थान के अलवर में चला गया था। जहां पर आरोपी ठेला लगाकर फल या सब्जी बेचता था। आरोपी पर पांच हजार से इनाम शुरू हुआ और बढ़कर 12 हजार तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी जोगेंद्र रविवार को सोतीगंज में आया था। मुखबिर ने सूचना दी कि 12 हजार का इनामी लूट करने की फिराक में आया हुआ हैं। एएसपी अंकित मित्तल व सदर बाजार थाना की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 साल पहले उसके बच्चे छोटे थे। अब वह जेल चला जाएगा तो उसको परिवार की चिंता नहीं हैं। आरोपी ने दो वारदातों के अलावा और कोई भी वारदात न करने की बात कही हैं।
खास बात
14 साल से चल रहा था फरार, वारदात कर चला गया था राजस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें