फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में बिहार से खरीदा जा रहा मौत का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किठौर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचकर मुंगेर से मेरठ समेत वेस्ट यूपी से हो रही पिस्टलों की सप्लाई का भंडाफोड़ किया है। इनके कब्जे से मुंगेर ब्रांड दो पिस्टल, चार मैगजीन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार रात एएसपी किठौर सुकीर्ति माधव और किठौर एसओ ओपी सिंह मवाना-किठौर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्पेलेंडर सवार दो युवकों की घेराबंदी कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुईं। एएसपी दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले आए। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी फुरकान पुत्र हनीफ निवासी राधना थाना किठौर और मांगेराम पुत्र मामचंद निवासी बहरोड़ा थाना किठौर अवैध हथियारों के सप्लायर हैं और काफी समय से वेस्ट यूपी में पिस्टल सप्लाई करते आ रहे हैं।
50 से ज्यादा पिस्टल बेचीं
एसपी के अनुसार इस गैंग का सरगना खिलाफत पुत्र रहमत अली निवासी गांव राधना थाना किठौर है। यह गैंग मुंगेर (बिहार) से ट्रेन से अवैध हथियारों की खेप लेकर आता है। पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग विगत तीन माह में वेस्ट यूपी में 50 से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन

ऑन डिमांड सप्लाई
आरोपी फुरकान ने पूछताछ में बताया कि सरगना खिलाफत ही मुंगेर से अवैध पिस्टल और अन्य हथियार खरीदकर लाता है। जिन्हें बदमाशों और अन्य लोगों को ऑन डिमांड 20 से 25 हजार रुपये में सप्लाई किया जाता है। बदमाश जिस तरह की पिस्टल की मांग करते हैं, वही पिस्टल उन्हें मुंगेर से लाई जाती है। यह गिरोह हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, शामली और बिजनौर में अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है।
दो आरोपी कैरियर
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी इस गैंग के कैरियर हैं। जिनका दावा है कि उन्हें एक असलहे की सप्लाई करने के लिए दो हजार रुपये तक दिए जाते हैं। दोनों आरोपियों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हापुड़ तहसील पर हमारा आदमी मिलेगा
आरोपियों का दावा है कि ये पिस्टल खिलाफत ने दी थी। कहा था कि हापुड़ में तहसील चौपले के पास पहुंच जाना, वहां हमारा आदमी मिलेगा। उसके बाद पैसे लेकर उसे ये पिस्टल दे देना।
महिला से कनेक्शन
एएसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार खिलाफत एक महिला के साथ बिहार जाता है। यह महिला पिस्टलों की खेप अपने बैग में कपड़ों में छिपाकर लाती है। पुलिस के पूछने पर खिलाफत उसे पत्नी बताता था। कई बार खिलाफत बाइक पर एक महिला को बैठाकर भी हथियार पहुंचा चुका है। बाइक पर महिला होने के चलते पुलिस चेकिंग भी नहीं करती है।
पिस्टलों के कोड भैंस और बकरी
पुलिस ने बताया कि पिस्टलों के सप्लायर राधना किठौर से मुंगेर कोड वर्ड में बात करते हैं। पिस्टल, रिवाल्वर और अन्य हथियारों के लिए भैंस, बकरी और सब्जी कोडवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इस गिरोह के सरगना खिलाफत और महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
किठौर के दो हथियार तस्करों से दो पिस्टल, चार मैगजीन बरामद
बदमाशों को मुंगेर (बिहार) से ऑन डिमांड बेचते थे असलहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें