फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास् त्रीनगर में शराब का ठेका घेरा, तोड़फोड़ की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब के ठेके के विरोध में हंगामा
मेरठ। शास्त्रीनगर में आरटीओ रोड पर आवास विकास ऑफिस के सामने अंग्रेजी शराब का ठेका खुलने पर मंगलवार शाम को भाजपा पार्षद और महिलाओं ने हंगामा कर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की कोशिश भी की। हंगामे की सूचना पर नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिलाओं ने ठेके को जबरन बंद कराते हुए चाबी सेल्समैन को सौंपकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र में आवास एवं विकास परिषद ऑफिस के सामने आरटीओ रोड पर ओमप्रकाश की मार्केट है। सोमवार को ही एक दुकान में अंग्रेजी शराब का ठेका खोला गया है। जिसको लेकर भाजपा पार्षद राजेश रुहेला ने आसपास के लोगों को साथ लेकर एसएसपी, डीएम और मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजा था। भाजपा पार्षद का कहना है कि शास्त्रीनगर पॉश इलाका है। चंद कदम की दूरी पर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट है। पास में ही मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल है। शराब का ठेका अवैध तरीके से खोला गया है। ठेका खुलने से स्कूल आने वाले छात्र, छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। आरटीओ रोड पर महिला भी शाम को घरों से निकलकर मार्केट जाती हैं। ऐसे में यदि शराब का ठेका बंद नहीं हुआ तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर ठेका बंद नहीं हुआ तो यहीं धरना दिया जाएगा। जिसके बाद पुलिस ने कहा कि पूरे मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन




खास बातें
शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास ऑफिस के सामने ठेका खुलने से नाराज है स्थानीय महिलाएं, दी धरने की चेतावनी
गुस्साए लोगों ने सेल्समैन को सुनाई खरी खोटी, पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें